कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के साथ आर्य युव
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को आर्य समाज स्थापना सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में ऑनलाइन नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। ऑनलाइन नारा लेखन में प्रिया प्रथम, डिंपल द्वितीय, यशिका तृतीय और नंदिनी चौथे स्थान पर रहीं। पोस्टर बनाओ में तमन्ना प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और जश्नप्रीत तृतीय रहीं। निबंध लेखन में प्रीति प्रथम, लवली द्वितीय और अनु तृतीय तो भाषण में तुषाली पहले, लवली दूसरे और चिंकी तीसरे स्थान पर आईं। विजेताओं को प्रमाणपत्र और नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिताओं में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। आर्य युवती परिषद की संयोजिका डॉ. सुनीता सलारिया, डॉ. स्वाति शर्मा व सदस्याें डॉ. इशा, अंशुल, सीमा, रीतू को पाैधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद