करनाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी नरु के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार को हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्टेट एडवाइजरी बोर्ड (एनसीसी) का सदस्य नियुक्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले में अब एनसीसी गतिविधियों में अधिक ऊर्जा और समर्पण देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय पर्वों और जन जागरूकता अभियान में भी एनसीसी की भूमिका मजबूत होगी। साथ ही प्रधानाचार्य सुरेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले का एनसीसी और एनएसएस का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया। संवाद