श्री सत्य सांई समिति की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। श्री सत्य सांई समिति की ओर से श्री सत्य सांई बाबा के अवतरण के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह रथयात्रा करनाल के अलावा विभिन्न गांवों में निकली जा रही है, जिसमें गांववासी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यात्रा का कुंजपुरा, कैलाश, अहमदपुर, महमदपुर, नडाना व काछवा में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा का अंतिम पड़ाव गांव शेखपुरा सुहाना और कल्याण फार्म हाउस गांधी फार्मेसी कॉलेज में 30 जनवरी और गांव कोहंड में 31 जनवरी को होगा। रोजाना भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। संवाद