करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य सभा की ओर से कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक घंटा जिसने सब कुछ बदल दिया, एक खामोश जीत और द स्ट्रेंजर विषय पर कहानी लेखन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रणव प्रथम, जैरोलिन द्वितीय और प्रियांशु तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ रविशंकर, डाॅ जगमाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य डाॅ रेखा त्यागी ने विद्यार्थियों को गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद