फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्राण वायु देवता पेंशन योजना से पेड़ों के संरक्षण में बने सहयोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सरकार की ओर से पुराने पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रदेशभर में 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के लिए प्राण वायु देवता पेंशन योजना लागू की गई है। पेंशन के रूप में दो हजार 500 रुपये सालाना उस व्यक्ति को दिए जाएंगे, जिनके घर या निजी जमीन पर पुराना वृक्ष है। इस प्रकार की योजना लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। ये जानकारी जिला वन अधिकारी जय कुमार ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह वृक्षों की देखभाल के लिए सरकार से दो हजार 500 रुपये ले सकता है। उसे पानी, खाद, मिट्टी की जरूरत है तो वह इस पेंशन से पूरी कर सकता है। यह योजना पुराने वृक्षों को बचाने के लिए है। लोग उन्हें काटने के बजाए सरकार से पेंशन लेकर बचाए रख सकते हैं। जिला वन अधिकारी ने बताया कि पात्र व्यक्ति जिले के वन विभाग कार्यालय में जाकर आगामी 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद गठित समिति द्वारा उस आवेदन का आकलन किया जाएगा। सत्यापन के बाद सभी शर्तें पूरी पाई जाती हैं तो लाभार्थी व्यक्ति को वृक्षों की मिलने वाली पेंशन दे दी जाएगी। इसके लिए संबंधित कागजात जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें