करनाल। करनाल क्लब में गवर्नमेंट फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन का चुनाव फार्मेसी ऑफिसर प्रदीप श्योराण की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिलेभर के फार्मेसी अफसरों ने भाग लिया। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत प्रदीप अरोड़ा को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। वहीं राकेश आहूजा को सचिव और राजीव शर्मा को कैशियर नियुक्त किया गया। प्रधान प्रदीप अरोड़ा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेेंगे। उन्होंने फार्मेसी ऑफिसर की अधूरी मांगें 4600 ग्रेड, सब सेंटर पर फार्मेसी अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारियों की सीट बढ़वाने, फार्मेसी सप्ताह मनाने समेत अन्य मांगें सरकार के सामने रखने की बात कही। इस मौके पर रोहित कौशिक, कुलवीर मान, नरेश गर्ग, सतीश कुमार, अमित दुरेजा, सतीश राणा, गौरव शर्मा, राजेश सिंगला, राज गुप्ता मौजूद रहे।