योग का अभ्यास करते लोग। संस्थान
- फोटो : स्कूल पहुंचे एसडीएम, बच्चों के साथ चखा मिड डे मील
करनाल। दीवान कॉलोनी में वीरवार को मेरा मिशन स्वस्थ भारत के तहत विशेष कक्षा सत्र का आयोजन हुआ। कक्षा के 50 दिन पूरे होने पर मिशन की अन्य कक्षाओं के साथ सम्मिलित कक्षा आयोजित की गई। योग शिक्षकों ने साधकों को विभिन्न प्रकार के आसन और एरोबिक्स का अभ्यास करवाया। योग गुरु दिनेश गुलाटी ने बताया कि योग में ध्यान और श्वास क्रिया का समावेश व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इस मौके पर रमेश मिड्डा, प्रीतम मान, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद