फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टर मेकिंग से दिया पर्यावरण के संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडला। खंड निर्सिंग के गांव कतलाहेड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक बलविंदर कौर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बलविंदर कौर ने विद्यार्थियों को मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति को स्वच्छ रखना हम सब की अहम जिम्मेदारी है। हमें निरंतर पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस मौके परएनसीसी प्रभारी रोहताश कुमार और राजनीतिक विषय के प्राध्यापक नरेंद्र कुमार के अलावा अमित, विकास कुमार, सुल्तान सिंह, सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें