फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसआईआर के लिए राजनीतिक दल नियुक्त करेंगे बीएलओ

विज्ञापन
बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी और कर्मचारी। सूचना विभाग
विज्ञापन
करनाल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें सभी राजनीतिक दलों की ओर से भी निगरानी के लिए बीएलओ नियुक्त करने होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी दलों के लिए हिदायत जारी कर दी है। एसडीएम बुधवार को अपने कार्यालय में विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए अपने बीएलओ नियुक्त करेंगे और उनके फॉर्म जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इस अवसर पर एसडीएम असंध राहुल, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा, राजनीतिक दलों में इनेलो से सुरजीत संधू व बीएसपी से रामफल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें