फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिसकर्मी अब थाने में रहकर ही कोर्ट में दे सकेंगे गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलेभर के थानों में लगाए जा रहे अत्याधुनिक कंप्यूटर, वीसी के माध्यम से होगी गवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। अब पुलिस कर्मियों को कोर्ट में उपस्थित होकर गवाही देने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि यह कार्य वह थाने में बैठकर ही कर सकेंगे। इसके लिए जिलेभर के पुलिस स्टेशनों में अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाकर उन्हें ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। जिससे पुलिस कर्मचारियों का न केवल समय बचेगा बल्कि विभाग से संबंधित अन्य कार्य भी प्रभावित नहीं हो पाएंगे।
बता दें कि पुरानी व्यवस्था के तहत पुलिस कर्मचारियों को अदालत में विचाराधीन किसी भी मामले में गवाही देने के लिए कई बार दिनभर कोर्ट में उपस्थित रहना पड़ता था। जिससे उसका समय अधिक खर्च होने के साथ-साथ विभागीय अन्य कार्यों को समय पर निपटाने में भी समस्या हो जाती थी। अब इसी तरह की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। नई व्यवस्था शुरू होने पर भविष्य में पुलिस कर्मचारियों की अदालती गवाही उसकी तैनाती वाले पुलिस स्टेशन से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर एवं गृह विभाग के आदेशों के बाद पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार की देखरेख में जिले के तमाम पुलिस स्टेशनों में कंप्यूटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। अब तक थाना निगदू, तरावड़ी व निसिंग में कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं जबकि शनिवार को कुंजपुरा थाने में भी कंप्यूटर लगा दिया गया। थाने में पहले से ही कंप्यूटर कक्ष होने से नया कंप्यूटर भी वहीं लगाकर वीसी की व्यवस्था की गई है।
अगले क्रम में मधुबन थाने में कंप्यूटर लगाया जाएगा। इसी प्रक्रिया के तहत जिलाभर के अन्य थानों में भी जल्द कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसके बाद इन कंप्यूटरों को जिला मुख्यालय पर न्यायालय से सीधे जोड़ा जाएगा ताकि पुलिस कर्मचारी वीसी के माध्यम से अपनी गवाही दे सकें। इससे पूर्व इस तरह की व्यवस्था रोहतक जिले में लागू हो चुकी है। पुलिस विभाग के तकनीकी विंग से संबंधित कर्मचारियों की टीम इस सुविधा की व्यवस्था करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि एसपी शशांक कुमार सावन इससे पहले भी पुलिस कर्मचारियों की कई समस्याओं का निदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में उच्च स्तरीय व्यवस्था एवं हिदायत के अनुरूप ही यह कार्य किया जा रहा है। जिससे वीसी की व्यवस्था हो सके और उन्हें थाने में रहकर ही गवाही दिलवाई जा सके। इस व्यवस्था से पुलिस कर्मियों का समय बचेगा और वह अन्य काम निपटा सकेंगे।
तरसेम सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें