फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि मधुबन स्थित पुलिस अकादमी में तैनात सिपाही अमित से उसकी जान पहचान अप्रैल महीने में हुई थी। पहचान बढ़ने पर आरोपी ने उसे पसंद करने और शादी करने का वादा किया। इसके बाद एक होटल में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपित उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने और शादी का दबाव बनाने पर आरोपित सिपाही आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। उसने दुष्कर्म से परेशान होकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच होने की धमकी दी और कहा कि शिकायत पर उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें