फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वीडियो से नियम पालन और वाहन चलाने का तरीका बताएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा पुलिस ने तैयार कराए 10 से ज्यादा वीडियो, अगले सप्ताह सरकार करेगी लॉन्च
विज्ञापन

- डीजीपी बोले, प्रदेश के सभी पुस्तकालयों और शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध कराएंगे वीडियो, ताकि खाली समय में वीडियो से ड्राइविंग प्रशिक्षण ले सकें युवा



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बाद अब हरियाणा पुलिस वीडियो के माध्यम से युवाओं व बच्चों में यातायात नियमों की अलख जगाएगी। वीडियो के माध्यम से उन्हें बताया जाएगा कि यातायात नियमों का पालन कैसे करें और वाहन चलाने, रोकने व पार्क करने का सही तरीका क्या है। ऐसे करीब दो-दो मिनट के 10 से ज्यादा वीडियो पुलिस ने तैयार कराएं हैं, जिन्हें अगले सप्ताह सरकार की ओर से लॉन्च किया जाएगा।

करनाल पहुंचे डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि आज की पीढ़ी वीडियो ज्यादा देखती है, इसलिए पुलिस ने उन्हें यातायात नियमों की सही जानकारी, वाहन चलाने का सही तरीका, वाहन ओवरटेक कैसे करें, पार्किंग में कैसे खड़ा करें, बैक कैसे करें, हाईवे पर लेन कैसे बदलें आदि तमाम जानकारी वीडियो के माध्यम से देंगे। इसके लिए तैयार कराए गए वीडियो को प्रदेश भर के ई-पुस्तकालय और शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि खाली समय में युवा एवं विद्यार्थी इन वीडियो को देखकर ड्राइविंग का सही प्रशिक्षण ले सकें। इसके अलावा इन्हें व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से भी शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन

डीजीपी शनिवार को करनाल की पुलिस लाइन में खुले सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय और शिशुगृह (पालना घर) का उद्घाटन करने पहुंचे थे। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में हर साल सड़क हादसों में पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जाती है, हादसों के इस आंकड़े को कम करना मकसद है। गत महीनों में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लाखों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अब वीडियो से उन्हें जागरूक करेंगे।



करनाल में खुला प्रदेश का दूसरा पुस्तकालय

सोनीपत के बाद करनाल में प्रदेश का दूसरा सरदार पटेल पुलिस ई-पुस्तकालय खोला गया है। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों करनाल के मधुबन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर की पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की थी। इसी तर्ज पर अन्य जिलों में भी पुस्तकालय बनेंगे। 25 लाख की लागत से बने पुस्तकालय में किताबें, कंप्यूटर, किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ विदेशी भाषा लर्निंग सेंटर और साइबर सुरक्षा संबंधी कक्षा की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन




पुलिस परिसर में खुलेंगे 34 पालना घर

हरियाणा पुलिस और महिला बाल विकास की संयुक्त पहल से करनाल पुलिस लाइन में पहले पालना घर का डीजीपी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं के बच्चों की समुचित देखभाल के लिए हरियाणा के सभी पुलिस परिसर में पालना घर का निर्माण किया जा रहा है। इसी तर्ज पर कुल 34 पालना घर हरियाणा में खुलेंगे। फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में दो-दो व अन्य जगह एक-एक और 10 पालना घर विविध पुलिस परिसरों में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें