फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस ने जांच के दौरान पकड़े 2.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर मंगलौरा क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस ने एक कार से 2.20 लाख रुपये बरामद किए हैं। मंगलौरा चौकी प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते उन्होंने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी की थी। इसी दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तो एक गाड़ी से 2.20 लाख रुपये बरामद हुए जिन्हें एसएफटी टीम के माध्यम से सीज करवा ट्रेजरी कार्यालय में जमा करवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशानिर्देशानुसार आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी लेकर नहीं चल सकता। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे आचार संहिता का उल्लंघन समझा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति को किसी कारण से ज्यादा कैश लेकर कहीं जाना है तो इसके लिए पहले उसे विशेष रूप से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें