फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावड़ यात्रा वाले मार्गों पर मुस्तैद हुइ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 14 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। पहले दिन से ही भोले के भक्त कांवड़ यात्रा व जल चढ़ाना शुरू कर देंगे। महाशिवरात्रि पर 26 जुलाई को जलाभिषेक किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कांवड़ मेला यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने व कांवड़ियों की आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
साथ ही अपील की गई है कि कांवड़ लेने जाने से पूर्व सभी श्रद्धालु संबधित थाने में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर व वाहन नंबर इत्यादि पूर्ण जानकारी देकर जाएं। कावड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित प्रदेश की पुलिस से समन्वय स्थापित कर समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे और समस्या का निवारण किया जा सकेगा। इसके अलावा कांवड़ियों के पंजीकरण के लिए उत्तराखंड पुलिस की ओर से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। श्रद्धालु इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। करनाल पुलिस का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन रास्तों से कांवड़िए गुजरने की संभावना है, उन रास्तों पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती रहेगी। यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने का ध्यान रखा गया है। कंावड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर व शामली जिलों के प्रशासन के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया कि कांवड़ यात्रा एक अच्छे उद्देश्य के लिए की जाती है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस यात्रा में नशा करके व किसी प्रकार का हथियार लेकर न चले। हुड़दंगबाजी न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें