फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलड़ी बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में घायल पुलिस जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 25 मार्च को हुआ था। गांव पलड़ा जिला झज्जर निवासी भुदेव ने बताया कि वह अपने चाचा के लड़के सूर्यदेव के पास आया था। सूर्यदेव हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और मधुबन में पोस्टेड है। वे 25 मार्च को गाड़ी में सवार होकर मधुबन से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। गाड़ी को सूर्यदेव चला रहा था। जब वे करनाल बलडी बाइपास से थोड़ा आगे निकलकर मयूर ढाबा के पास पहुंचे अचानक तेज रफ्तार गाड़ी चलाकर आ रहे चालक ने साइड मार दी। इससे बैलेंस बिगड़ गया। उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। उसे मामूली चोटें आई जबकि सूर्यदेव को सिर में काफी चोट थी। उन्होंने भाई को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हेडकांस्टेबल विजय ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें