गांव रायसन में नाका लगाकर चेकिंग कर रही पुलिस पर गो तस्करों द्वारा गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गो तस्करों की गाड़ी का पीछा किया तो वह खेतों के रास्तों पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। गुप्त सूचना के आधार पर निगदू पुलिस चौकी की टीम ने गांव रायसन में नहर पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान गो वंश से भरी एक पिकअप उनकी तरफ आई और गाड़ी को देखकर नाके पर तैनात पुलिस टीम ने जैसे ही उसे रूकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने पुलिस कर्मियों को मारने के इरादे से गाड़ी को उनकी और बढ़ा दिया।
पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए तुरंत गाड़ी का पीछा किया और गऊ तस्कर कुछ दूर जाने के बाद ही अपनी गाड़ी को छोड़कर भाग निकले और पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जा में लिया। इसमें से में एक गाय, दो सांड और दो बछड़ों को रिहा करवाया गया, जिन्हें गऊ तस्कर निर्दयता पूर्वक गाड़ी में ठूसकर इनका वध करने की नियत से यूपी की ओर ले जा रहे थे।