फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े 5 वाहन चोर, एक सफारी, पांच बाइक बरामद

Sun, 02 Apr 2017 11:33 PM IST
karnal
विज्ञापन
accused - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
 एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सफारी गाड़ी सहित 5 बाइक और एक एक्टिवा बरामद की है। रिमांड के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज रोहताश सिंह को टीम को अलग-अलग टुकड़ियों में बांटकर शहर में कई स्थानों पर एक साथ नाकाबंदी करने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेशानुसार कार्य करते हुए एंटी आटो थेफ्ट इंचार्ज रोहताश सिंह ने सबसे पहले जेल में बंद दो आरोपियों ईशान वासी वासी मुज्जफर नगर यूपी और मनीष वासी शेखपुरा जिला करनाल को 31 मार्च को जिला जेल करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपियों से बुटाना और इंद्री थाना क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटर साइकिल बरामद की। इसी अभियान के तहत एक अप्रैल को एंटी ऑटो थेफ्ट की टीम ने कैथल रोड पर नाकाबंदी के दौरान गांव पखाना वासी प्रवीन कुमार को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी से चोरी की एक एक्टिवा भी बरामद की गई। वहीं एक अप्रैल को ही एंटी ऑटो थेफ्ट की टीम ने मेरठ रोड स्थित नहर पुल पर नाकाबंद के दौरान गुरविन्द्र उर्फ गैंदा वासी पानीपत को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक ओर बाइक चोरी की वारदात कबूल की व निशानदेही पर पुलिस ने उसे भी बरामद किया। एंटी ऑटो थेफ्ट की एक अन्य टीम ने भी पुलिस कप्तान के आदेशों अनुसार कार्य करते हुए, एक अप्रैल को चिडाव मोड़ पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू की और सचिन उर्फ बाबा वासी सदर बाजार करनाल को थाना घरौंडा क्षेत्र से चोरी की गई एक सफारी कार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सभी अपराधियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें