फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। समालखा में मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस एक सप्ताह बाद भी खाली हाथ है। आरोपियों की पहचान होने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। समालखा में राजेंद्र गाजर पाक की दुकान पर बीते मंगलवार को तीन हमलावरों ने फायरिंग की थी। इससे पहले एक आरोपी ने काउंटर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की पर्ची रखी थी। जिसमें शीलू डाहर के नाम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसमें दो दिन का समय दिया गया था। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। रंगदारी मांगने और फायरिंग करने की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली थी। आरोपी पानीपत जिले के ही अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। यह खुलासा होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीआईए और थानों की पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। अभी तक पुलिस आरोपियों को सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें