करनाल। शहर के नए बस अड्डे पर एक जेब कतरे ने पुलिस कर्मचारी की ही जेब काट ली और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अल्फा सिटी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एसआई है। 6 अगस्त को करीब 10 बजे वह 50 हजार रुपये अपने भतीजे को देने के लिए अपने गांव लोहारी पानीपत के लिए नए बस अड्डे करनाल से कुरुक्षेत्र डिपो की बस में बैठा था। रुपये उसने पेंट की अंदर की जेब में डाले थे। बस में भीड़ थी। इस दौरान किसी ने उसकी जेब काट दी और 50 हजार रुपये निकाल लिए। संवाद