फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस ने 45 जगह नाकाबंदी कर की वाहनों की जांच

Mon, 06 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करती पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने रविवार को सीलिंग प्लान के तहत बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 45 स्थानों पर नाके लगाकर करीब 340 पुलिसकर्मियों ने वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अवैध कार्यों पर रोक लगाना है। बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहन, चेहरा ढक्कर वाहन चलाने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। अभियान के तहत डीएसपी, सीआईए यूनिट, एंटी बर्गलरी सेल और एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल सहित जिले के सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज मौके पर मुस्तैद रहे। संवाद

नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करती पुलिस। प्रवक्ता

नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करती पुलिस। प्रवक्ता

नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करती पुलिस। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें