निसिंग। करनाल-कैथल रोड पर गुनियाना की तरफ मुड़ने वाली सड़क के समीप 65 पशुओं से भरा कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। हरियाणा से कटड़े खरीद कर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि करनाल-कैथल रोड पर गुनियाना मोड़ के पास एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर खड़ा है। जिसमें दोहरी छत बनाकर कटड़े पशु ठूंस-ठूंसकर व पैर बांधकर भरे गएं है। सूचना मिलते ही टीम गुनियाना मोड़ के पास पहुंची तो कैंटर के पास दो व्यक्ति मिले। जिनको पूछने पर एक ने कैंटर चालक मोहम्मद सलीम निवासी बोडपुर थाना गंगोह, सहारनपुर व दूसरे ने पशु व्यापारी नाजीर हुसैन निवासी वार्ड 15 हनुमानगढ़, राजस्थान बताया। पुलिस को 60 जिंदा कटड़े व पांच मृत मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। संवाद