फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हथियार सप्लायर प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Mon, 18 May 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई के मामले में मुख्य आरोपी रईस निवासी राजीव कॉलोनी को मुजफ्फरनगर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। रईस को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीआईए की टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने 15 हजार रुपये में अवैध पिस्तौल व कारतूस फारुख उर्फ काला को बेची थी। सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि टीम ने 31 मार्च को बरसत रोड पर गौशाला के नजदीक आरोपी कप्तान नगर हाल कलंदर चौक निवासी फारूख उर्फ काला को एक पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें