फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो भगोड़ों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 05 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस के पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो घोषित भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार, एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई रणदेव सिंह की टीम ने गांव फतेहपुर निवासी रघबीर को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2021 में नई अनाज मंडी पूंडरी से सट्टा खाइवली करते हुए 3090 रुपये सहित काबू किया गया था, लेकिन जमानत के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर न्यायालय ने 19 अप्रैल 2025 को उसे पीओ घोषित किया था। दूसरे मामले में एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव सेगा निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2020 के चेक बाउंस मामले में अदालत ने 2 दिसंबर 2025 को पीओ घोषित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें