फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपी दबोचे

Mon, 03 Apr 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने तीन बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की तीन बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज सुखविंदर सिंह राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक पर सवार होकर रक्षक विहार नाके से होते हुए बाइक बेचने के लिए उत्तर प्रदेश जाएंगे। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर अंबाला की ओर से आते दिखाई दिए। टीम ने रोककर जांच की तो दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में जिनकी पहचान गुलाब नगर जगाधरी निवासी अजय उर्फ जॉनी व बिलासपुर कपाल मोचन निवासी राजन के नाम से हुई। दोनों आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज राणा ने बताया कि 10 मार्च को आरोपियों ने सिविल लाइन जगाधरी से बाइक चोरी की। 11 नवंबर 2022 को सिटी सेंटर पार्क के बाहर से बाइक चोरी की। जनवरी 2023 में अंबाला के साहा से बाइक चोरी की। तीनों बाइक बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी राजन पहले आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। अजय पर चोरी के दो केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें