करनाल। असंध रोड से दादुपुर रोड़ान गांव लौट रहे बाइक सवारों को बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार की हालात गंभीर है। जिसका इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दादुपुर रोड़ान निवासी अमित कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-13 में योग सेंटर चलाता है। 31 जुलाई की सुबह वह दादुपुर रोड़ान से नरुखेड़ी गया था। उसे वहां पर उसके पिता धर्मबीर व प्रदीप मिल गए। वे तीनों अपनी-अपनी बाइक पर नरुखेड़ी से दादुपुर रोड़ान के लिए चल दिए। असंध रोड पर एक बस चालक ने पीछे से उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। डायल 112 ने उसके पिता व प्रदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।