फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीएमश्री स्कूल होंगे डिजिटल, वेबसाइट पर मिलेगी हर जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी पीएमश्री स्कूलों के लिए 20-20 हजार रुपये की राशि जारी, विद्यार्थियों का कक्षानुसार मिलेगा विवरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ ही प्रदेश के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब डिजिटल होंगे। अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल के कार्यक्रमों, आयोजनों और विद्यार्थियों से संबंधित हर जानकारी उन्हें वेबसाइट पर मिलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से सभी पीएमश्री स्कूलों की वेबसाइट बनवाई जा रही है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को विशेष तौर पर 20 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है। ताकि वेबसाइट बनवाने के बाद इसका संचालन किया जा सके।

विदित हो कि प्रदेश में 124 पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी स्कूलों के लिए विभाग की ओर से 24.80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। कुछ स्कूलों की वेबसाइट तैयार भी हो गई है। वहीं जिन स्कूलों की वेबसाइट अभी बनी नहीं हैं, वे एनआईसी के माध्यम से अपनी वेबसाइट तैयार करा सकते हैं। करनाल और हिसार में सर्वाधिक नौ-नौ स्कूलों की वेबसाइट बनेगी।
विज्ञापन


सरकार के निर्देशानुसार, वेबसाइट पर शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महकमों की वेबसाइट के लिंक, पुराने प्रश्न पत्र और प्रिंसिपल व शिक्षकों की जानकारी होगी। इसके अलावा भविष्य में विद्यार्थियों की कक्षानुसार स्थिति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। अब से पहले स्कूलों में पुस्तकालय खोलने व नई किताबें खरीदने के लिए राशि जारी हुई थी। इसके अलावा शिक्षकों को अपने विषय को पढ़ाने के लिए जरूरी संसाधन खरीदने के लिए भी पांच हजार रुपये प्रत्येक शिक्षक को जारी किए गए थे। अब वेबसाइट बनने से स्कूल डिजिटल प्लेटफार्म पर आएंगे। ब्यूरो



किस जिले को कितनी राशि मिली

- हिसार, करनाल में नौ-नौ स्कूल होने पर 1.80 लाख रुपये।

- भिवानी, फतेहाबाद, जींद, कैथल, सिरसा और यमुनानगर में सात-सात स्कूल होने से 1.40 लाख रुपये।

- अंबाला, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पानीपत में छह-छह स्कूल होने से 1.20 लाख रुपये।

- झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में पांच-पांच स्कूल होने पर एक लाख रुपये।

- गुरुग्राम, रोहतक में चार-चार स्कूल होने पर 80 हजार रुपये।

- फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत में तीन-तीन स्कूल होने पर 60 हजार रुपये।

- चरखीदादरी में दो स्कूल होने पर 40 हजार रुपये।



इस खंड में ये है पीएमश्री स्कूल

खंड
स्कूल

असंध जीएसएसएस असंध

इंद्री जीएसएसएस गढ़ीबीरबल

करनाल जीएसएसएस करनाल, कुंजपुरा

घरौंडा जीएसएसएस कुटेल, मूनक

निसिंग जीएसएसएस जुंडला, सांभली
नीलोखेड़ी जीएसएसएस नीलोखेड़ी


हालात सुधारने में जुटा विभाग

पीएमश्री का जिन स्कूलों को दर्जा मिल चुका है उनकी शिक्षा विभाग हालत सुधारने में जुटा हुआ है। स्कूलों में लैब, बैठने के लिए बेंच, शेड, गेट आदि के लिए स्पेशल बजट जारी किया जा रहा है। अब वेबसाइट भी तैयार की जाएगी। ताकि हर जानकारी घर बैठे अभिभावकों को मिल सके।
विज्ञापन

- उर्वशी विग, डीपीसी





वेबसाइट पर आएगा परीक्षा परिणाम

पीएमश्री स्कूलों की वेबसाइट बनाई जा रही है। गढ़ीबीरबल स्कूल की वेबसाइट बन चुकी है। इस वेबसाइट पर विद्यार्थी को पूरी जानकारी मिलेगी। विद्यार्थी की परीक्षा का परिणाम भी इसी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। - बीर सिंह राणा, प्रिंसिपल, पीएमश्री स्कूल गढ़ीबीरबल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें