फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारत को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प

Thu, 23 Apr 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। पानीपत से शुरू हुए पर्यावरण संरक्षण व आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान के तहत बुधवार को ब्रह्मकुमारी आश्रम सेक्टर-9 में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए यह अभियान कश्मीर तक जाएगा। भारत भूषण ने पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सबको जागरूक किया और सभी से संकल्प कराया कि हम भारत को प्लास्टिक मुक्त करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। दिल्ली से आए हुए पीयूष ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। भिलाई से आई माधुरी ने कहा कि जल है तो कल है, वायु है तो जीवन है। हमें जल की बचत करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें