बाल विवाह रोकने व न करवाने की ली शपथ
करनाल। बस स्टैंड स्थिति हरियाणा रोडवेज कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। पैनल अधिवक्ता मोनिका शर्मा ने सदस्यों और विद्यार्थियों को बाल विवाह पर रोक लगाने व समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने बाल विवाह न करवाने की शपथ ली। वहीं, गांव गढ़ी बीरबल में भी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया। इसके अलावा डाटा लिड्स रजत नारंग ने जागरूक जाओ अभियान के तहत जानकारी दी। संवाद