फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक अगस्त से शुरू होगी प्रतियोगिता, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, कयाकिंग, कैनोइंग, क्रिकेट और फेंसिंग खेल स्पर्धाएं होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। खेल विभाग हरियाणा की ओर से जिले में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन एक से तीन अगस्त तक किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हैंडबॉल, लॉन टेनिस, कयाकिंग और कैनोइंग, क्रिकेट और फेंसिंग खेल शामिल हैं।
जिला खेल विभाग के उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि जिले में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन एक से तीन अगस्त तक किया जाएगा। जिसमें हैंडबॉल, लॉन टेनिस, क्याकिंग और कैनाइंग, क्रिकेट और फेंसिंग खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन खेल प्रतियोगिताओं में करीब 2,772 खिलाड़ी भाग लेंगे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं के लिए किए गए ट्रायल के बाद किया गया है। उन्होंने बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता में 704, लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 220, कयाकिंग और कैनोइंग खेल प्रतियोगिताओं में 616, क्रिकेट प्रतियोगिता में 704 व फेंसिंग प्रतियोगिता में 528 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विभाग के लिए पुख्ता प्रबंध



उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर पुलिस विभाग की ओर से महिला खिलाड़ियों के ठहराव स्थान पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम, पीने के लिए स्वच्छ जल, मोबाइल टॉयलेट, शिक्षण संस्थानों में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, सुचारू रूप से बिजली सप्लाई व जनरेटर की व्यवस्था, परिवहन विभाग द्वारा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के आयोजन स्थल से ठहराव स्थल तक लेकर जाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन
हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में, लॉन टेनिस प्रतियोगिता चामुंडा टेनिस एकेडमी व क्रॉस कोर्ट टेनिस एकेडमी में, कयाकिंग और कैनोइंग खेल प्रतियोगिताएं काछवा पुल भाखड़ा नहर, क्रिकेट व फैंसिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें