फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी प्रतियोगिता में उत्साहित दिखे खिलाड़ी

विज्ञापन
Players looked excited in swimming competition
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला तैराकी संघ की ओर से कर्ण स्टेडियम में कोच कंवलजीत संधू के नेतृत्व में एक दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के कुल छह समूह के तहत पांच इवेंट कराए गये। प्रतियोगिता के अलग-अलग समूह वर्ग में रणशेर सिंह, भूमिका, आशीष काजल, नूरनाज, अरिव सिंह प्रथम रहे। वहीं सिद्धार्थ संधू, सुनैना, हर्ष, उन्नति और रणविजय द्वितीय रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री के प्रतिनिथि संजय बठला ने किया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लगभग तीन वर्ष से कर्ण स्टेडियम में बंद पड़ी तैराकी प्रतियोगिता रविवार को हुई। इसमें करनाल के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लंबे समय के बाद तैराकी प्रतियोगिता में उतरे खिलाड़ियों के साथ ही उनके परिजनों में भी उत्साह दिखा। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों की कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन द्वारा वार हीरोज स्टेडियम अंबाला में दिनांक 15 से 18 अक्टूबर तक होगी। इस मौके पर प्रवीन सिंह स्वीमिंग कोच कुरुक्षेत्र, रविंदर राणा, संजय राणा, संजय मदन, वीरेंद्र लाथेर सहित तमाम खिलाड़ियों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें