फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू का खतरा बरकरार, छह मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लार्वा मिलने पर 31 मकान मालिकों को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिले में डेंगू की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को छह लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को बुखार से पीड़ित मरीजों का डेंगू टेस्ट अनिवार्य करने के साथ-साथ उनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपने को कहा था। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को डेंगू मरीजों को जागरूक करने के लिए भी आदेश जारी किए है। जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें और अपना डेंगू की बीमारी से अपना बचाव कर सकें।
सिविल सर्जन डॉ. विनोद कमल ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 6209 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 108 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 31 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। जिले में डेंगू के केसों की संख्या 105 पहुंच चुकी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभी तक जिले के तीन लाख चार हजार 195 घरों को चेक कर चुकी है। जिनमें अभी तक 4083 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 2244 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


सावधानी बरतने की जरूरत

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो यह लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आमजन मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कुछ सरल उपाय कर सकते हैं। जिससे मच्छर रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहां थीम के साथ आमजन को जागरूक भी कर रहा है। जिससे डेंगू के मच्छर पर शिकंजा कसा जा सकें।

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना।
मच्छर को पनपने से रोकें
घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि इसमें मच्छर पनपते हैं। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को सुखाकर ही पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर रखें। पानी से भरे गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उसमें काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन


जिले में कहां कितने केस
करनाल शहरी में 52, असंध में चार, घरौंडा में चार, इंद्री में चार, कुंजपुरा में पांच, निगदू में एक, निसिंग में तीन, पाढ़ा में पांच, सांभली में सात व तरावड़ी में पांच।

आयु अनुसार डेंगू के मरीज
आयु केस

0-5 02

6-15 11

16-45 51

45 प्लस 26

कुल 90

(आंकड़े चार सितंबर तक के हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें