बल्ला। हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स सेम्बो प्रतियोगिता में एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। विद्यालय में पहुंचने पर कोच व खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रिंसिपल कविता मान आर्य ने बताया कि राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स सेम्बो में अमित शर्मा ने 98 किलो भार वर्ग में, मोहित ने प्लस 64 में सिल्वर पदक जीता वहीं कोच अतर सिंह मान ने 88 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा जसमीत ने 53 किलो व परमजीत ने 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। कोच अमित मान ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल के 70 खिलाड़ी जूडो, रस्साकशी, दौड़ व कुश्ती में जिला स्तर पर, सात खिलाड़ी राज्य स्तर पर व दो खिलाड़ी नेशनल स्तर पदक जीत चुके हैं। संवाद