फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राधा नाम की लगाई फुलवारी...

विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर में सजा बाबा का दरबार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ‘मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा’ भजन श्रद्धालु जमकर झूमे। मौका था श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर संकीर्तन का। संकीर्तन में देर रात तक श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते रहे। कीर्तन में प्रीतम नगर श्री राम कुटिया के संत श्री श्री 108 स्वामी रामदास महाराज पहुंचे। हिमांशु शर्मा ने ‘लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड पे’ गाकर बाबा का गुणगान किया। गायक सन्नी ने ‘राधा नाम की लगाई फु लवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदा’ भजन गाया। गायक सौरभ रसिक ने ‘प्यारा सा मुखड़ा घुघराले केस, कलयुग का राजा खाटू नरेश, हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर श्रद्धालु आकाश गुप्ता, पंकज सिंगला, दीपक मित्तल, रिषू मित्तल और मंदिर कमेटी के प्रधान देसराज का विशेष सहयोग रहा। रविवार शाम को बाबा का शृंगार पंडित अनुपम त्रिपाठी, दीपक पांडे और उमेश पांडे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें