फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फुलेरा दूज आज, आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ संयोग

Thu, 19 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाई जाने वाली फुलेरा दूज वीरवार को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यह पर्व होली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ब्रज क्षेत्र में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को फूलों से सजाकर उत्सव मनाया जाता है। अन्य स्थानों पर भी मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाती है। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पं. विनोद शास्त्री के अनुसार, फुलेरा दूज का वीरवार के दिन होना अत्यंत शुभ संयोग माना जा रहा है। इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों का पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही भगवान को पुष्प अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें