फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीजीआई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Mon, 17 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला सचिवालय के सामने धरने पर बैठे रोहतक पीजीआई में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल अब भी जारी है। 1271 कर्मचारी हरियाणा सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम से जोड़कर सरकार अपने वादे को पूरा करे। कर्मचारी पिछले पांच महीनों से हड़ताल पर हैं। अब बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ धरने पर बैठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक और महासचिव महेश ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति नहीं अपनानी चाहिए। इस अवसर पर अभिषेक, महेश, अमित, संजय, उर्मिला, देवेंद्र, सतपाल, रविंद्र, मनोज, अशोक, सतीश, शंभु व सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें