फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर पीजीआई कर्मचारी

Wed, 12 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रोहतक पीजीआई में कार्यरत कर्मचारी 3 अक्तूबर से जिला सचिवालय के सामने धरने पर डटे हुए हैं। अब महिला कर्मचारी भी दिन रात फुटपाथ पर बैठने को मजबूर हो गई हैं लेकिन हरियाणा सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की है। अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन का कहना है कि कर्मचारियों को बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। महासचिव महेश और सचिन ने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक में कार्यरत 1271 कर्मचारी को एचकेआरएन पोर्टल से जोड़े जाने की मांग को प्रमुख तौर पर उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि हरियाणा ने काफी संख्या में कर्मचारियों को एचकेआरएन से जोड़ा, तो उनकी अनदेखी क्यों की गई। संजय, सुरेंद्र, मनोज, ईश्वंती, सुमन, परीक्षित, अशोक व मनीष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें