फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी : दाखिले के लिए विकल्प भरने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में पीजी में दाखिले का दूसरा चरण जारी है। इस चरण में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज और कोर्स का विकल्प चुनने का आज अंतिम दिन है। शाम को इसके लिए पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी विकल्प नहीं चुन पाएंगे। वहीं विद्यार्थियों की ओर से दिए गए विकल्पों के आधार पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 28 अक्तूबर को सीट आवंटित कर दी जाएंगी।
कॉलेजों में पीजी के दाखिले का दूसरा चरण 21 अक्तूबर से चल रहा है। 17 अक्तूबर को पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इसके बाद कॉलेज कमेटियों की ओर से रिक्त सीटों का विवरण तैयार करके कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को भेजा गया। जिले में सभी राजकीय और एडेड मिलाकर 11 कॉलेजों में पीजी की कुल 2130 सीटें हैं। जिन पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाना है। नई शिक्षा नीति के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहली बार कॉलेजों में पीजी के दाखिले कर रहा है, ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से कट ऑफ जारी नहीं की गई। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की ओर से भरे गए विकल्प में से सीधे सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें बची तो होगा तीसरा चरण
कॉलेजों में पीजी के दाखिले के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से केवल दो ही चरण रखे गए हैं। यदि फिर भी सीटें रिक्त बचती हैं तो तीसरा चरण आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण में 28 अक्तूबर को उन्हें सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद उन्हें 31 अक्तूबर तक फीस जमा कराने का समय दिया जाएगा।
यह है शेड्यूल
- दूसरा चरण
26 अक्तूबर तक ऑनलाइन विकल्प भरेंगे।
28 अक्तूबर को ऑनलाइन सीट आवंटित होंगी।
28 से 31 अक्तूबर तक दस्तावेज सत्यापित कराकर विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगे।
01 नवंबर को ऑनलाइन सीटों की स्थिति अपडेट की जाएगी।
पीजी के दाखिलों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रक्रिया चलाई जा रही है। दूसरा चरण जारी है। 28 अक्तूबर को सीटें आवंटित होंगी।
- डॉ. सुरेंद्र नागिया, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें