घरौंडा। रामनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार वार्ड 13 निवासी तेजिंदर सिंह (40) मानसिक रूप से बीमार था। उसने सोमवार को संदिग्ध हालात में कोई जहरीली दवाई पी ली। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि मृतक ने गलती से कोई दवाई पी ली जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद