फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को रोडवेज बस चालक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोपी चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दनौली गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके पिता पृथ्वी करनाल जाने के लिए बस स्टैंड पर गया था। बस स्टैंड के गेट पर उसके पिता को सरकारी बस के चालक ने कुचल दिया। इसके बाद बस के चालक व परिचालक फरार हो गए। बस स्टैंड के गेट का सीसीटीवी भी बंद किया है। राकेश ने बताया कि चालक ने शराब का सेवन किया था, इसकी उसे जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें