करनाल। जीटी रोड पर बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार राहगीरों ने उन्हें सूचना दी थी कि टोल प्लाजा से करीब 600 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसे चोट लगी हुई है। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत का अंदेशा है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। संवाद