करनाल। नमस्ते चौक पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गांव बंसी निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह लुधियाना में टिक्की-छोले की रेहड़ी लगाता था। 28 अप्रैल को अपने परिवार के साथ कार में घर का सामान लोड कर यूपी जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त ब्रिज मोहन सिंह निवासी मडोक जिला औरेया भी था। वह रात डेढ़ बजे नमस्ते चौक पर पहुंचे तो कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद उसका दोस्त ब्रिज मोहन लघुशंका करने लगा। जब वह ड्राइवर साइड आया तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद