तरावड़ी। पुराने थाने और जगदंबा मंदिर के पास सीवरेज ढक्कन टूटने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज के खुले मैनहॉल, टूटे ढक्कन और सीवरेज लाइन के बार-बार टूटने से परेशान लोगों ने क्षेत्र की मरम्मत करने को लेकर मांग रखी। उनका कहना है कि रात के समय खुले मैनहॉल में कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। सीवरेज लाइनों के बार-बार टूटने और ढक्कन न होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। इस बारे में अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। संवाद