फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों ने किए हस्ताक्षर

Thu, 30 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन ने सतर्कता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के आह्वान पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सेक्टर-12 में जिला सचिवालय के सामने चलाया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शीर्षक सतर्कता हमारी सांझा जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद ने अभियान में पहला हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की। जगमोहन आनंद ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया लगातार आठ वर्षों से कानूनी रूप से भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। अभियान में हजारों लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए और सत्यनिष्ठा की शपथ के फॉर्म भरे। इस वर्ष 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ये सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन शर्मा, अजीत राही, नरेंद्र अरोड़ा, अशोक बजाज, योगिंद्र सिंह कौशिक, गुंजन भटनागर, किरण चड्ढा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें