संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। असंध इंडेन गैस एजेंसी पर भी शनिवार को गैस सिलिंडर के लिए झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
किसान नेता मग्गर सिंह ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी मालिक व उसके कर्मचारियों ने उनके साथ हाथापाई की। शाम को अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह की अगुवाई में किसानों ने गैस एजेंसी के सामने धरना दिया। एजेंसी के संचालक सुरेंद्र गर्ग ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। भीड़ ज्यादा हो जाती है। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह से ही लोगों की गैस की बुकिंग शुरू कर देते हैं और जिनका नंबर होता है उन्हें गैस सप्लाई की जा रही है। उन्होंने किसी से मारपीट नहीं की। आरोप निराधार हैं।