करनाल। बारिश के दिन हैं। वार्ड-11 के अंतर्गत आने वाली सैनी कॉलोनी में जलभराव की समस्या और बढ़ गई है। हर साल बारिश में जलभराव की समस्या रहती है। प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुका हूं लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता है। जल निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। सैनी कॉलोनी की गली नंबर दो समेत अन्य गलियों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई वाहन गुजरता है तो पैदल चलने वाले राहगीरों के ऊपर गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं। जिससे उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं।