फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा सरकार के कार्यों को लोग कर रहे याद : प्रताप शेरी

Wed, 24 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने एक बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में मजदूरों, किसानों और युवाओं के मुद्दे उठा रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में किए कार्यों को लोग याद कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग परेशान और हताश हो चुका है और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और तब तक संघर्ष जारी रखें जब तक वोट चोरी के खिलाफ यह लड़ाई जन आंदोलन का रूप न ले ले। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें