फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त है लोग : हुड्डा

Wed, 16 Sep 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
निसिंग गांव डाचर में जनसभा के दौरा रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
निसिंग। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गांव डाचर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता त्रस्त है। महंगाई चरम पर है और नागरिकों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कठिन हो रहा है। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और प्रदेश की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया ताकि जनता कांग्रेस की ओर लौटे। हुड्डा ने चेतावनी दी कि महंगाई-बेरोजगारी पर अंकुश न लगने पर जनता सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कांग्रेस को किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आमजन का हितैषी बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें