इंद्री। भारतीय इतिहास में शौर्य साहस की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर दून पब्लिक स्कूल, मुखाला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुई। प्राचार्या ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई साहस, वीरता और देशभक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से सीख लेकर निडर, आत्मविश्वासी और कर्तव्यनिष्ठ बनने का संदेश दिया। अध्यापकों ने रानी के जीवन, संघर्ष और बलिदान के बारे में समझाया। विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर आधारित भाषण, कविताएं और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संवाद