फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुढ़ा गांव से आए मरीज हिसम ने बताया कि वह अपनी चोट का इलाज करवाने के लिए अस्पताल आए लेकिन चिकित्सक न मिलने के कारण उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में काफी समय से खराब व्यवस्था चल रही है जिसमें हर दिन मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई मरीजों ने बताया कि आवश्यक दवाइयां भी नाममात्र मिलती हैं, जिस कारण ज्यादातर दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। जांच करवाने आई गर्भवती महिला ने बताया कि वह ग्लूकोज लगवाने के लिए काफी समय से डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं जिसमें हर बार मौके पर एक भी चिकित्सक नहीं मिलता। कस्बे की अधिकतर महिलाएं इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आती हैं लेकिन अस्पताल में केवल एक ही महिला चिकित्सा उपलब्ध है। एसएमओ ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर के 11 पद हैं जिसमें वर्तमान में केवल तीन ही कार्यरत हैं। इसके लिए खाली पदों को भरने के लिए कई बार सीएमओ व स्थानीय विधायकों को कई बाद अवगत करवाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें