करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के एनसीसी के विद्यार्थियों ने ग्रुप-सी की परीक्षा पास कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट डॉ. देवी भूषण ने बताया कि परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बी प्रमाणपत्र के लिए 13 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी, जिसमें सभी ने पास की। पांच विद्यार्थियों ने ए ग्रेड में परीक्षा पास की जबकि अन्य सभी ने बी ग्रेड में परीक्षा पास की। एनसीसी के सी प्रमाणपत्र में 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी ने पास की। तीन विद्यार्थियों ने ए ग्रेड में परीक्षा पास की। प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरप्रीत सिंह प्रिंस ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इनमें सिमरन, मोनिका, प्रियंका, प्रदीप, गगन, आर्यन, हर्ष, निखिल व दुष्यंत शामिल हैं। ब्यूरो